भारतीय कप्तान सविता को लगता है कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में प्रेरणा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है
भारतीय कप्तान सविता को लगता है कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में प्रेरणा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है
Jun 25, 2022, 18:38 IST
|
भारतीय कप्तान सविता को लगता है कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में प्रेरणा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है जिसकी निगाहें आगामी विश्व कप में ऐतिहासिक पोडियम स्थान हासिल करने पर लगी हैं।
एफ.आई.एच. के इस शीर्ष टूर्नामैंट की मेजबानी नीदरलैंड और स्पेन संयुक्त रूप से कर रहे हैं जो एक से 17 जुलाई तक खेला जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम पिछले साल ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही थी और सविता ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के बाद टीम के अंदर ऐसा भरोसा आ गया है कि वे बड़े मंच पर किसी भी सर्वश्रेष्ठ टीम की बराबरी कर सकते हैं।