04 अप्रैल 2024 चैत्र कृष्ण दशमी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित ​​​​​​​

04 अप्रैल 2024 चैत्र कृष्ण दशमी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
 | 
04 अप्रैल 2024 चैत्र कृष्ण दशमी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
​​​​​​​

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 चैत्र कृष्ण दशमी गुरुवार, ईस्वी 04 अप्रैल 2024, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वसंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 03 मिनट से 15 बजकर 37 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।

दशमी तिथि मध्याह्न 16 बजकर 17 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।

श्रवण नक्षत्र रात्रि 20 बजकर 12 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

सिद्धि योग मध्याह्न 13 बजकर 14 मिनट तक उपरांत साध्य योग रहेगा।

विष्टि करण मध्याह्न 16 बजकर 17 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के व्रत एवं त्योहार

05 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी
06 अप्रैल: शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
07 अप्रैल: मासिक शिवरात्रि
08 अप्रैल: सोमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण
09 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, गुड़ी पड़वा
11 अप्रैल: मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
12 अप्रैल: लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
13 अप्रैल: मेष संक्रांति, हिन्दू नववर्ष, बैसाखी
16 अप्रैल: मासिक दुर्गाष्टमी
17 अप्रैल: रामनवमी
19 अप्रैल: कामदा एकादशी
20 अप्रैल: वामन द्वादशी
21 अप्रैल: प्रदोष व्रत
23 अप्रैल: हनुमान जन्मोत्सव, चैत्र पूर्णिमा व्रत
24 अप्रैल: वैशाख मास प्रारंभ
27 अप्रैल: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 06 बजकर 15 मिनट से 07 बजकर 48 मिनट तक
चर 10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 29 मिनट से 14 बजकर 03 मिनट तक 
अमृत 14 बजकर 03 मिनट से 15 बजकर 37 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

*चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष: अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में लोगों का व्यवहार आप के प्रति बदलेगा। समय का लाभ उठाना आपके हाथ में है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में रणनीति से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण की संभावन बन रही है। शुभ रंग हरा है।

मिथुन: कई दिन से रुके काम पूरे होने के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें।

कर्क: कार्यस्थल पर जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी जो सफल और लाभदायक रहेगी। खान-पान में सावधानी रखे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

सिंह: विवाह के लिए किए प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कर्ज के कारण चिंता रहेगी। राजनीतिक संपर्क मजबूत होगा।

कन्या: मन में उल्लास व जोश रहेगा, जो आपके कार्य और कार्यशक्ति को नई गति प्रदान करेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रशासनिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

तुला: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य की व्यस्तता में खुद को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक: किसी की देखादेखी न करें। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। कार्यस्थल पर लापरवाही से काम न करें। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। वाहन से चोट सम्भव है।

धनु: मन की बात कहने में ही सार है। परिजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। निर्माण कार्य में अवरोध होंगे।

मकर: नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। व्यापार का क्षेत्र विस्तृत होगा। वाक् शैली से लोगों को प्रभावित करेगे।

कुंभ: प्रयत्नों का पूरा श्रेय आपको मिलेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन सुख सम्भव है।

मीन: कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी एवं सार्थक सिद्ध होगी। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। दूसरों की आलोचना से बचना जरूरी।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.co.in      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish