विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी झौतेश्वर स्टाफ के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

विवेक सराठे-नरसिंहपुर
 | 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी झौतेश्वर स्टाफ के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

हर साल 5 जून का दिन दुनियाभर में World Environment Day के रूप में मनाया जाता है। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 को मनाया गया था। पर्यावरण खतरों के बारे में और इससे होने वाले नुकसान को किन तरीकों से रोका जा सकता है इन चीजों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। जिसके चलते झौतेश्वर पुलिस चौकी के स्टाप के द्वारा किया गया वृक्षारोपण....पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के मकसद से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मानव और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को समझाना जरूरी है। तभी लोग इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे।