शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
 | 
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें



~~~~~~~~~~~
आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक लोकसभा सीटे जीतेगा राजग गठबंधन: नीतीश


बेगूसराय, दो मार्च बिहार के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन 400 से अधिक सीटें जीतेगा।

मोदी ने तृणमूल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ हमला तेज करते हुए उसे ‘‘उत्पीड़न, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात’’ का पर्याय करार दिया तथा आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने योजनाओं को घोटालों में बदलने में ‘‘महारत’’ हासिल कर ली है।

मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के विकास और देश की प्रगति के बीच आपसी संबंध पर जोर दिया तथा राज्य की सभी 42 लोकसभा सीट जीतने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को रेखांकित किया।

साल 2019 के आम चुनाव में भाजपा को 18 सीट पर जीत मिली थी।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेडी को बड़ा झटका, 5 बार के MLA अरबिंद धाली ने छोड़ी पार्टी। कहा कि वह विपक्षी भाजपा में शामिल होंगे।

मां-बाप से विरासत में पार्टी-कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन… बिहार में विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, बिहार की धरती पर मेरा आना कई मायनों में खास है। कुछ दिन पहले ही देश ने बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया है। ये सम्मान पूरे बिहार का सम्मान है। कुछ दिन पहले अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं तो सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर ही मनाई जाएगी. बिहार की लोगों की उत्साह यहां झलक भी रही है।

आपके चेहरों की चमक बिहार को लूटने का सपने देखने वालों के चेहरों की हवाईयां उड़ा रही है। एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवाद की राजनीति हाशिये पर जाने लगी है। मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन उन्हें मां-बाप की सरकारों के काम का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं होती है, ये है परिवारवाद पार्टियों की हालत। सुनने में आ रहा है कि लोग लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, लोग राज्यसभा की सीटें खोज रहे हैं। ये आपके उत्साह और संकल्प की ताकत है।

यूपी में RO/ARO की परीक्षा रद्द... 6 महीने में दोबारा होगा Exam, सीएम योगी का बड़ा फैसला।


समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही इस परीक्षा को 6 माह के अंदर फिर से कराने के लिए निर्देश दिया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में नहीं छोड़ेंगे। इस मामले की जांच STF के द्वारा कराई जाएगी।

दिल्ली में बड़ा दांव खेलेगी बीजेपी, लोकसभा चुनाव में बस 2 सांसदों को देगी टिकट, 5 का पत्ता कट।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह इस बार बांसुरी स्वराज को मौक़ा मिल सकता है। हालांकि इस सीट पर सतीश उपाध्याय का भी नाम चल रहा है। वहीं सांसद रमेश बिधूड़ी की जगह दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर बिधूड़ी को मौक़ा मिल सकता है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने भी इस सीट से ज़ोर लगाया हुआ है। चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की जगह व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल को चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसी सीट पर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल भी क़िस्मत आज़माने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं मशहूर गायक सांसद हंसराज हंस की जगह राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम चुनाव लड़ सकते हैं।

साउथ अफ्रीका में पकड़ा गया NIA का मोस्ट वांटेड मोहम्मद गौस नियाजी, RSS नेता की हत्या का है आरोप।


केंद्रीय जांच एजेंसियों को विदेश की धरती पर बड़ी कामयाबी मिली है। साउथ अफ्रीका में एनआईए (NIA) का मोस्ट वांटेड मोहम्मद गौस नियाज़ी पकड़ा गया है। मोहम्मद गौस चरमपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) का बड़ा चेहरा रहा है। NIA ने उस पर पांच लाख का इनाम रखा था।

सिक्किम: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के. एन. राय पर हमले के आरोपी छह व्यक्ति गिरफ्तार।


सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग अपनी पार्टी के घायल सहयोगी से मिलने अस्पताल गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

चामलिंग ने सिक्किम में "अराजकता" के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जिम्मेदार ठहराया और नैतिक आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि एसडीएफ उपाध्यक्ष राय पर हमले के लिए तमांग की शासन शैली जिम्मेदार है।

इस बीच, नामची जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शेरिंग नामग्याल ग्यात्सो ने संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार रात पुलिस के कई दलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें आरोपी लक्ष्मण राय, जितेन राय और डेविड राय को कुबिंदेय जंगल से गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य आरोपी अवन तमांग को मेल्ली गुम्पा क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि करण तमांग और सरोज थापा को तिवेनी जंगल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307, 341, 324, 427 और 34 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

एसपी ने यह भी कहा कि सिक्किम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और अन्य पर हमला करने के पीछे उनके मकसद का पता लगाने के लिए आरोपी व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

एसडीएफ के एक पदाधिकारी डॉ. शिव प्रसाद तिम्सिना ने हमले की जानकारी देते हुए मेल्ली पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। तिम्सिना ने एक शिकायत में कहा कि आरोपी व्यक्ति माजी गांव में एक एसयूवी में आए थे और राय और अन्य लोगों पर हमला करने के बाद वहां से भाग गए।


यह इंजीनियरिंग चम्तकार है', स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देख बोले बिल गेट्स


प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले थैले खरीदने के लिए 5 राज्यों में खर्च होंगे 15 करोड़।


लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार 5 राज्यों में 15 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले थैले खरीद रही है। इन थैलों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत अनाज वितरण के लिए किया जाएगा। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी से पता चला है कि राजस्थान, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भारतीय खाद्य निगम (FCI) के क्षेत्रीय कार्यालयों ने इनकी खरीद के लिए टेंडर निकाल दिए हैं।

बारामती में 'नमो रोजगार मेला' के मंच पर एक साथ दिखे चाचा-भतीजा।
बारामती. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार बारामती में ‘नमो रोजगार मेला 2024’ के उद्घाटन के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  और अजित पवार  के साथ मौजूद थे। बारामती पवार का गढ़ माना जाता है। शरद पवार का नाम इस रोजगार मेले के लिए आमंत्रित व्यक्तियों की सूची में शुरू में शामिल नहीं था लेकिन इसमें राकांपा संस्थापक की मौजूदगी ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

राजस्थान : भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला और चार केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा

1_ मोदी बोले-संदेशखाली की बहनों की TMC सरकार ने नहीं सुनी, बंगाल में अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब सरेंडर और गिरफ्तार होना है।


2_ नई परिभाषा गढ़ PM मोदी ने ममता पर बोला तीखा हमला, कहा- TMC का मतलब ‘तू, मैं और...' करप्शन।

3_ पीएम के सामने बोले नीतीश-अब कहीं नहीं जाऊंगा, औरंगाबाद में मंच पर माला पहना रहे थे सीएम, हाथ पकड़कर साथ लाए मोदी।

4_ पीएम पहुंचे औरंगाबाद, सीएम नीतीश बोले- बीच में हम  हो गए थे गायब, नरेंद्र मोदी ने लगाया ठहाका।*

5_ गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की पेशकश की, भाजपा अध्यक्ष से कहा- क्रिकेट पर फोकस करना चाहता हूं; अभी ईस्ट दिल्ली से सांसद हैं।

6_ गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा ने भी चुनाव न लड़ने के दिए संकेत, जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी।

7_ सिंधिया के गढ़ में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राजस्थान के धौलपुर से मुरैना के लिए रवाना हुए; ग्वालियर में करेंगे रात्रि विश्राम।

8_ बंगलूरू में कैफे में ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने चार को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी।

9_ सियासी संकट: 'जल्द गिरेगी हिमाचल सरकार, कांग्रेस के कई विधायक संपर्क में', बागी राजिंदर राणा का दावा।

10_ कर्नाटक राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले बीजेपी MLA एसटी सोमशेखर और गैरहाजिर रहने वाले शिवराम हेब्बार को कारण बताओ नोटिस।

11_ ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 73,982 और निफ्टी ने 22,420 का ऑल टाइम हाई बनाया, आज मार्केट में दो स्पेशल ट्रेडिंग सेशन, बाजार हरे निशान पर बंद।

12_ हिमाचल के मनाली में एवलांच, नेहरू कुंड के पास सड़कों पर कई गाड़ियां पलटीं, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, रेड अलर्ट।
~~~~~~~~~~~~~~