कई नागनाथों और सांपनाथों के चलते कांग्रेस में ओबीसी और नारी न्याय संभव नहीं:साधना भारती

कई नागनाथों और सांपनाथों के चलते कांग्रेस में ओबीसी और नारी न्याय संभव नहीं:साधना भारती
 | 
कई नागनाथों और सांपनाथों के चलते कांग्रेस में ओबीसी और नारी न्याय संभव नहीं:साधना भारती


कांग्रेस की आस्तीनोंं में पल रहे कई नागनाथों और सांपनाथों के कारण ओबीसी और नारी न्याय संभव नहीं है,मध्य प्रदेश में कई "नागनाथ" और "सांपनाथ" कांग्रेस को अपने अहम और स्वार्थ के जहर से नष्ट करने पर उतारू हैं,ये कांग्रेस और राहुल गांधी जी की "नारी न्याय गारंटी" और "ओबीसी न्याय गारंटी" का मखौल उड़ा रहे हैं,मैं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती बचपन से ही कट्टर कांग्रेसी हूं,इसलिए बेबस हूं,मगर लाचार नहीं,लड़की हूं,लड़ सकती हूं और लडूंगी भी।

मध्य प्रदेश की बालाघाट सिवनी लोकसभा सीट नंबर 15 पर महिला वोटरों की संख्या,पुरुष वोटरों से अधिक है और ओबीसी वोटर भी बहुसंख्यक हैं,मगर कई नागनाथों और सांपनाथों के दवाब में कांग्रेस ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता और ओबीसी बेटी साधना भारती का टिकट काट कर बालाघाट सिवनी लोकसभा सीट पर अगड़े ठाकुर सम्राट सिंह सरस्वार को अपना उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस की आस्तीनों में पल रहे कई नागनाथों और सांपनाथों को मध्य प्रदेश में बहुसंख्यक ओबीसी तो अल्पसंख्यक दिखाई देते हैं और अल्पसंख्यक अगड़े इन्हे बहुसंख्यक नजर आते हैं,अब तक मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन का दर्पण तो यही दर्शा रहा है,नारी न्याय के नाम पर भी अन्याय किया जा रहा है।
-साधना भारती 
राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
मुख्य संयोजक
भारतीय ओबीसी महासभा