2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं लोकसभा चुनाव कार्यालय अंगद के पांव जमाने जैसा डॉ. मोहन यादव

भोपाल की जनता ने हिंदुत्व को बदनाम करने वाले को धूल चटाने का कार्य किया लोकसभा का यह चुनाव राम राज्य की स्थापना का चुनाव है - श्री विष्णुदत्त शर्मा
 | 
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं लोकसभा चुनाव कार्यालय अंगद के पांव जमाने जैसा डॉ. मोहन यादव

भोपाल, 03/02/2024। भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय भोपाल में अंगद के पांव जमाने जैसा है। कांग्रेस ने भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा तो दिया, लेकिन अब न तो उगलते बन रहा और न निगलते। कांगेस के अच्छे कर्म नहीं हैं, पहले भी कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को सर्वोच्च न्यायालय में नकार चुकी है। भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के समय मलेशिया में दो घंटे का अवकाश दिया गया। प्राण-प्रतिष्ठा में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया है। सभी कार्यकर्ता भोपाल लोकसभा में पिछली बार से अधिक मतों से जीत का रिर्काड बनाने कार्य पर जुट जाएं। यह समय सनातन पर गर्व करने का समय है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीटी नगर के पास गैमन इंडिया बिल्डिंग में भोपाल लोकसभा के चुनाव कार्यालय का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल की जनता ने हिंदुत्व को बदनाम करने वाले को धूल चटाने का कार्य किया है। यह चुनाव 2047 के विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में सर्वाधित मत प्रतिशत भोपाल में बढ़ा है। 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव कार्य में जुट जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने दीप प्रज्जवलित कर भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।
यह चुनाव अच्छाई बांटने और सनातन पर गर्व के नाम पर है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार की नकारात्मकता और गुजरात मॉडल पर देश के विकास के नाम पर वोट मांगे थे। भारत की जनता ने लोकतंत्र के प्रति परिवक्वता दिखाते हुए 2014 में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने सुशासन व विकास के नाम पर वोट मांगे। श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के अपने पहले कार्यकाल में सुशासन स्थापित करके दिखा दिया। इसके साथ ही सम्राट विक्रमादित्य की तरह दुश्मनों के घर जाकर उन्हें सबक सिखा सकते हैं यह बताया। अब इस बार सनातन पर गर्व है, अतीत पर गर्व है, ज्ञान-विज्ञान, अपनी क्षमताओं और दुनिया भर में अच्छाई बांटने के नाम पर जनता के बीच जा रहे हैं। 


29 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहाए बनाएंगे-श्री विष्णुदत्त शर्मा


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हमने प्रदेश में इतिहास बनाया था। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से एक ऐसे व्यक्ति को धूल चटाने का काम किया जिसने हिंदुत्व को बदनाम करने और उनके मान-सम्मान पर प्रहार किया था। यह चुनाव 2047 के विकसित भारत के संकल्प के लिए चुनाव है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर गरीब के जीवन को बदलने और यात्रा को आगे बढाने का चुनाव है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला आए है आने वाले समय में राम राज्य की स्थापना का चुनाव है। 


प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में कमल का फूल हमारा प्रत्याशी है। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा था कि मध्यप्रदेश में संगठन की ताकत के बल पर प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 9, 10 एवं 11 फरवरी को गांव चलो अभियान के साथ शहरी क्षेत्र में 15 प्रकार के कामों को करते हुए हर बूथ मोदी बूथ बनायेंगे। विधानसभा चुनाव में 17 प्रतिशत वोट शेयर भोपाल में बढा है। पार्टी को लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था। भोपाल में पिछले लोकसभ चुनाव में पार्टी को 65 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ था। परंतु इस बार मत प्रतिशत को और अधिक बढ़ाकर इतिहास बनाना है। विधानसभा चुनाव में भोपाल की उत्तर और मध्य विधानसभा हम हारे थे, वह कसक आज भी है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि भोपाल लोकसभा में 8 विधानसभा और मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास बनायेंगे। 


इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, महापौर श्रीमती मालती राय, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्री कांतदेव सिंह, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व विधायक श्री धु्रवनारायण सिंह, सीहोर जिलाध्यक्ष श्री रवि मालवीय, भोपाल ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री केदार मंडलोई सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।