नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी लाए हैं। नारियल की बर्फी को कोपरा पाक Kopra Pak भी कहते हैं

नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी लाए हैं। नारियल की बर्फी को कोपरा पाक Kopra Pak भी कहते हैं
 | 
नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी लाए हैं। नारियल की बर्फी को कोपरा पाक Kopra Pak भी कहते हैं
आज हम आपके लिए नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी लाए हैं। नारियल की बर्फी को कोपरा पाक Kopra Pak भी कहते हैं। नारियल बर्फी आसानी से बन जाती है साथ ही ये आसानी से बन जाती है। इसकी सेल्फ लाइफ काफी होती है। इसे आप 15 दिनों तक रख कर खा सकते हैं। और हां, नारियल की बर्फी Nariyal ki Barfi बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। तो फिर सोच क्या रहे हैं, आप भी नारियल बर्फी बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करके देखें। हमें पूरा यकीन है कि नारियल बर्फी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री : Nariyal Barfi Ingredients

  • नारियल Coconut -100 ग्राम, (कद्दूकस किया हुआ),
  • मावा/खोया Mawa or khoya - 200 ग्राम,
  • शक्कर Sugar - 200 ग्राम,
  • पिस्ता Pistachios - 20 अदद (बारीक कतरे हुए),
  • किशमिश Raisins - 20 अदद,
  • इलाइची Cardamom - 06 अदद (छील कर पिसी हुई)।
 

नारियल बर्फी बनाने की विधि : How to Make Nariyal Barfi

नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले मावा को अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद चाशनी बनाने की तैयारी करें। इसके लिए एक कढ़ाई में 100 ग्राम पानी और शक्कर मिलाकर गैस पर रखें और चलाते हुए पकाएं।
जब शक्कर पानी में घुल जाए और घोल में उबाल आने लगे, उसके बाद भी उसे लगभग 5 मिनट तक पकाएं। चाशनी 3 तार की बननी चाहिए।

यह चेक करने के लिए शीरे की कुछ बूंदें एक प्लेट में निकालें और उसे ठंडा करके अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपका कर देखें।


 
अगर दोनों उंगलियों के बीच दो या तीन तार बनते हैं, तो इसका मतलब है कि चाशनी तैयार हो चुकी है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो चाशनी को थोड़ा और पका लें।

चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दें और उसमें नारियल का चूरा, ठंडा किया हुआ मावा, इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब आपकी नारियल बर्फी जमने के लिए तैयार है। इसे जमाने के लिए एक प्लेट में घी लगा कर उसे चिकना कर लें।


इसके बाद तैयार चाशनी बराबर से फैला दें। उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल दें और चम्मच से अच्छी तरह से दबा दें। अब इसे ठंडा होने के लिये रख दें।



2 घंटे में बर्फी अच्छी तरह से जम जाएगी। जमने के बाद एक तेज चाकू लें और जमी हुई बर्फी को मनचाहे शेप में काट लें और ऊपर से किशमिश से सजा दें।

अब नारियल बर्फी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। आपकी नारियल की बर्फी Nariyal ki Barfi तैयार है। इसे खाएं और खि‍लाएं। आप चाहें तो एयरटाइट बॉक्‍स में करके इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं और दो सप्ताह तक यूज़ कर सकते हैं।