एप्पल हलवा बनाने की विधि ट्राई करिए। हमें उम्‍मीद है कि एप्पल हलवा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

एप्पल हलवा बनाने की विधि ट्राई करिए। हमें उम्मीद है कि एप्पल हलवा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
 | 
एप्पल हलवा बनाने की विधि ट्राई करिए। हमें उम्‍मीद है कि एप्पल हलवा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

आज हम आपके लिए एप्पल हलवा रेसिपी लाए हैं। एप्‍पल का हलवा एप्‍पल की खीर की तरह ही टेस्‍टी होता है। जबकि यह बनाने में गाजर का हलवा से भी आसान है। और हां, सेब का हलवा  सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसीलिए हेल्थ कांशस लोग अक्सर एक दूसरे से एप्पल रेसिपीज के बारे में पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, एप्पल हलवा बनाने की विधि ट्राई करिए। हमें उम्‍मीद है कि एप्पल हलवा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री : Apple Halwa Ingredients

  • सेब Apple - 750 ग्राम,
  • शक्कर Sugar - 06 बड़े चम्मच,
  • नींबू Lemon - 01 (मीडियम साइज का),
  • देशी घी Pure ghee - 02 बड़े चम्मच,
  • मक्खन Butter - 01 बड़ा चम्मच,
  • मावा (खोया) Mawa - 05 बड़े चम्मच,
  • किशमिश Raisins - 01 बड़ा चम्मच,
  • काजू Cashew - 02 बड़े चम्मच (कतरे हुए),
  • बादाम Almond - 02 बड़े चम्मच (कतरे हुए),
  • छोटी इलायची Green cardamom - 01 (दाने कुचले हुए)।
 

एप्पल हलवा बनाने की विधि :

एप्पल हलवा रेसिपी के लिए सबसे पहले सेबों को छीलकर उन्हें कद्दूकस कर लें। फिर उसमें शक्कर और नींबू का रस अच्छी तरह से मिला दें, इससे सेब के गूदे का रंग काला नहीं पड़ेगा। 


अब एक भारी तले के भगोने में  डालकर गरम करें। घी गर्म होने पर उसमें इलायची के दाने डालें। दानों को तीस सेकेंड तक भुनने दें।

इसके बाद कसा हुआ सेब का गूदा घी में डाल दें और उसे चलाते हुए मध्यम आंच में लगभग 10 मिनट तक पकाएं।

 

अब सेव के मिश्रण में मावा (खोया) और किशमिश डाल दें और उसे 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। इसके बाद आंच बंद कर दें और सेब के मिश्रण में मक्खन डाल दें और उसे अच्छी तरह के मिक्स कर लें।

लीजिए एप्पल हलवा बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका सेब का हलवा तैयार है। चाहें तो इसे गर्म-गर्म प्लेट में कतरे हुए काजू और बादाम डाल कर परोसें अथवा ठंडा होने पर वनीला आइसक्रीम के साथ सर्व करें।