अनार में प्रचुर मात्रा में आयरन और इम्युनिटी को मजबूत करने के न्यूट्रिएंट पाए जाते हैं। जो आपके शरीर में इम्युनिटी को मजबूत करता है।

यह फल भारत, ईरान, पाकिस्तान एवं कुछ एशियाई देशों में प्रचलित है। अनार के फल में विटामिन सी कैल्शियम, पोटेशियम, फोलेट, एवं एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं। पौष्टिक फलों की सूची में अनार शामिल है। अनार खाने में स्वादिष्ट और मीठा फल है लेकिन ये कई रोगों में लाभकारी भी है। चिकित्सक कमजोरी दूर करने के लिए अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार विटामिन सी और बी का एक अच्छा स्त्रोत है। अनार का जूस बहुत ही बढ़िया होता है।
प्रतिदिन एक अनार खाने से बॉडी में LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से लेकर कई हार्ट संबंधित बीमारियों से बचाव हो सकता है। अनार एक स्वस्थ फल है जिसे खाने से विभिन्न स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह फल भारत में बहुत लोकप्रिय है। निम्नलिखित अनार खाने के कुछ फायदे हैं।
विटामिन सी- अनार में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
फाइबर- अनार में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को सुधार होता है। और कब्ज दूर करने में मदद करता है।
पोटेशियम- अनार में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो रक्तचाप को दूर करने में मदद करती हैं।
फोलेट- अनार में फोलेट होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
विटामिन बी6- अनार में विटामिन बी6 होता है जो शरीर के बहुत से कार्यों को सुधारना है।
फास्फोरस और कैल्शियम- अनार में फास्फोरस और कैल्शियम होता है जो शरीर के हड्डियों के लिए बहुत ही आवश्यक है।
अनार के बीजों का ज्यादा सेवन करने से नुकसान हो सकता है। ज्यादातर अनार के बीजों में ऑक्जेलिक एसिड होता है जो कैल्शियम के साथ ही उक्त रहता है। जो हमारे शरीर में किडनी स्टोन के रूप में जमा हो सकता है इसलिए हमें अधिक मात्रा में अनार के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आपको अनार खाने से कोई एलर्जी होती है तो अनार ना खाएं। वैसे तो अनार के बीजों से कोई एलर्जी नहीं होती है। लेकिन कभी-कभी लोगों से इस से एलर्जी होने लगती है। इसलिए हमें कोई नया पदार्थ खाने से अपने चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए।
अनार के ठंडे तासीर की वजह से खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है। जिससे की खाना पेट में सड़ने लगता है। अनार की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन इन्फ्लूएंजा और खांसी से परेशान लोगों को भी नहीं करना चाहिए।
स्किन एलर्जी- अगर आपको अनार खाने से स्किन एलर्जी की समस्या है तो अनार नहीं खाना चाहिए। यदि ऐसी स्थिति में आप अनार का सेवन करते हैं तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है। दरअसल अनार का सेवन करने से हमारे शरीर में खून बढ़ता है लेकिन एलर्जी की समस्या है। तब आप अनार का सेवन करते हैं तो आपकी स्किन पर लाल चक बन सकते हैं।