फाल्गुन मास में भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चद्र देव की पूजा अगर पूरे महीने विधिवत की जाए तो सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है

फाल्गुन मास में भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चद्र देव की पूजा अगर पूरे महीने विधिवत की जाए तो सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है
 | 

फाल्गुन मास में भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चद्र देव की पूजा अगर पूरे महीने विधिवत की जाए तो सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है, इसी महीने में रंगों का पावन पर्व होली मनाया जाता है जो कि बेहद खास होता है।

वही शिव शंकर को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार भी इसी महीने पड़ता है, फाल्गुन मास में व्रत पूजा के साथ साथ कुछ उपायों को भी करना लाभकारी माना जाता है मान्यता है कि इन उपायों को अगर विधिवत किया जाए तो जातक को लाभ मिलता है और कष्टों से राहत मिलती है, तो आज हम आपको फाल्गुन मास के उपाय बता रहे है तो आइए जानते है।

फाल्गुन मास में करें ये उपाय-
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन मास बेहद शुभ माना जाता है ऐसे में इस पवित्र महीने में अगर कुछ उपायों को किया जाए तो लाभ जरूर मिलता है इस महीने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करने करने से लाभ मिलता है इसके साथ ही इस महीने श्रीकृष्ण को लाल रंग का गुलाल भी अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान अपने भक्तों की सभी मनोकामना को पूर्ण कर देते है इस महीने गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना भी उत्तम होता है ऐसा करने से भक्तों पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।

वहीं अगर आप धन संकट से जूझ रहे है तो फाल्गुन मास में पड़ने वाली महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा व अभिषेक करने के बाद भगवान को पांच बेलपत्र जरूर अर्पित करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से लाभ जरूर मिलेगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र कहीं से भी फटा नहीं होना चाहिए।