28 फरवरी से होलाष्टक लग जाएगे, जो कि 7 मार्च तक रहेगा। आपको बता दें कि होलाष्टक के दिनों में शुभ कार्यों को करना वर्जित माना गया है

28 फरवरी से होलाष्टक लग जाएगे, जो कि 7 मार्च तक रहेगा। आपको बता दें कि होलाष्टक के दिनों में शुभ कार्यों को करना वर्जित माना गया है
 | 

धार्मिक पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक का आरंभ फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से आरंभ हो रहा है और फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के साथ ही इसका समापन हो जाएगा। ऐसे में इस बार 28 फरवरी से होलाष्टक लग जाएगे, जो कि 7 मार्च तक रहेगा। आपको बता दें कि होलाष्टक के दिनों में शुभ कार्यों को करना वर्जित माना गया है

मान्यता है कि इस दौरान शादी विवाह, संगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, नए कार्य की शुरुआत आदि मांगलिक कार्यों को नहीं करना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष की मानें तो होलाष्टक के दौरान ग्रहों का स्वभाव उग्र रहता है ऐसे में शुभ कार्यों को करने के लिए यह स्थिति ठीक नहीं मानी जाती है यही वजह है कि इस दौरान शुभ व मागलिक कार्य करने से व्यक्ति को बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते है।