पास भी नहीं फटकेगी ठंडअगर आज ही से शुरू कर देंगे ये लड्डू

पास भी नहीं फटकेगी ठंडअगर आज ही से शुरू कर देंगे ये लड्डू
 | 
पास भी नहीं फटकेगी ठंडअगर आज ही से शुरू कर देंगे ये लड्डू

सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है तो हमें अपने डाइट चार्ट में बदलाव करने की जरूरत होती हैजिससे हमारा शरीर गरम भी रहे और बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिली रहे। इन्ही में शामिल होते हैं गोंद के लड्डू जो हमें एक नहीं बल्कि अनेक फायदे देते हैं। इन्हें बनाने की विधि भी काफी आसान है। तो आज हम आपको सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

गोंद के लड्डू खाने के फायदे

  • गोंद के लड्डू खाने से शरीर सर्दियों में गरम बना रहता है और रोग प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ती है। साथ ही इसे खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • गोंद के लड्डू खाने से कब्ज के साथ-साथ गैस-एसिडिटी में भी आराम मिलता है और पाचन तंत्र तंदरुस्त रहता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गोंद के लड्डू गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनके सेवन से महिलाओं की रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और ब्रेस्ट मिल्क में भी इजाफा होता है।

बता दें कि गोंद में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सिडेंट जैसे गुण पाए जाते हैंजिससे जुकाम, फ्लू, इंफेक्शन, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियों से काफी हद तक बचाव होता है।