इन 5 समस्याओं में भूलकर भी न करें लहसुन का सेवन

इन 5 समस्याओं में भूलकर भी न करें लहसुन का सेवन
 | 
इन 5 समस्याओं में भूलकर भी न करें लहसुन का सेवन

Garlic Harmful Side Effects: लहसुन हर भारतीय रसोईघर में आमतौर पर पाया जाता है। यह न सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसको कच्चा खाने पर भी आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी स्वास्थ्य समस्याएं है, जिनमें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो हेल्थ संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती है।

चलिए जानते है ऐसी कौन-सी समस्याएं है, जिनमें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

1. गैस या अपच- जो लोग अक्सर पेट से संबंधित समस्याओं जैसे एसिडिटी, कब्ज, गैस या भारीपन आदि से परेशान रहते हैं। उन लोगों को लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए या फिर नहीं करना चाहिए। बता दें कि लहसुन शरीर में कुछ ऐसे तत्व छोड़ता है,जिससे आपकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। इसलिए ये लोग लहसून का सेवन न करें।

2. लो ब्लड प्रेशर- जिन लोगों को अक्सर लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए या फिर कम मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसे में लहसुन खाने से आपका ब्लड प्रेशर और कम होने लगता है और ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

3. सर्जरी- यदि आपकी अभी कोई सर्जरी हुई है, तो लहसुन का सेवन न करें क्योंकि यह आपके खून को पतला कर देगा, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है, तो भूलकर भी लहसुन न खाएं।

4. मुंह से बदबू आने पर न करें सेवन- अगर आपको मुंह से बहुत अधिक बदबू आने की समस्या है, तो आपको लहसुन का सेवन कम ही करना चाहिए क्योंकि लहसुन आपके मुंह की बदबू और बढ़ा सकता है, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे में लहसुन खाने से बचें।

यूं तो लहसुन को सुपरफूड कहा जाता है लेकिन अगर आपको पेट संबंधी या फिर इन में से कोई और दिक्कत है तो, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे समस्याएं और अधिक बढ़ सकती है।