छठ पूजा पर प्रसाद में लगाया जाता है खस्ता ठेकुआ का भोग, कुरकुरा खस्ता बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
छठ पूजा पर प्रसाद में लगाया जाता है खस्ता ठेकुआ का भोग, कुरकुरा खस्ता बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Oct 27, 2022, 23:46 IST
|
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है जो चार दिन तक चलता है। इस त्योहार में छठी माता और सूर्यदेव की पूजा की जाती है। छठ पर्व पर छठी मइया को खासतौर पर ठेकुए का भोग लगाया जाता है लेकिन कई बार ठेकुआ नर्म बनने की वजह से इसमें वो खस्ता ठेकुए वाला स्वाद नहीं आ पाता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं जिससे ठेकुआ बिल्कुल खस्ता और कुरकुरा बनेगा।
ठेकुआ बनाने के लिए जरूरी सामान
-250ग्राम गेंहू का आटा
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- तेल तलने के लिए
- बारीक कटे मेवे
- एक बड़ा चम्मच देसी घी ( मोयन के लिए)
- सूखे नारियल का बुरादा
- गुड़
कैसे बनाएं खस्ता ठेकुआ
- इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करके उसमें गुड़ डालकर पिघला लें और पानी को छान लें।
- गुड़ के पानी को ठंडा हो जाने के बाद एक बड़ी परात में गेंहू का आटा छानकर रख लें।
- इसके बाद इसमें सूखे नारियल का बुरादा और बारीक कटे मेवे और इलायची पाउडर डाल दें।
- अब इस आटे को मिक्स करें और गुड़ के पानी की आटे को बिल्कुल टाइट गूंथना है।
- अब छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें और ठेकुए को इसमे तलें।
- आपके टेस्टी ठेकुए बनकर तैयार हैं आप चाहे तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में कई दिनों तक स्टोर भी रख सकती हैं।