दूध से बने रसगुल्ले खुशबूदार, रस से भरे और स्पॉन्जी होते है यदि आप इन्हे ठंडा करके खायेगे तो आपको और भी स्वादिष्ट लगेंगे
![दूध से बने रसगुल्ले खुशबूदार, रस से भरे और स्पॉन्जी होते है यदि आप इन्हे ठंडा करके खायेगे तो आपको और भी स्वादिष्ट लगेंगे](https://prakharlive.com/static/c1e/client/89324/downloaded/7ccfa2735bb6cef1c1e9c6b4cd6081fc.jpg)
इन रसगुल्लों को छैने के रसगुल्ले के नाम से भी जाना जाता है इन्हे बनाने के लिए थोड़ी सी मेहनत और अनुभव की जरूरत होती है।
दूध से बने रसगुल्ले खुशबूदार, रस से भरे और स्पॉन्जी होते है यदि आप इन्हे ठंडा करके खायेगे तो आपको और भी स्वादिष्ट लगेंगे
तो चलिए दूध से रसगुल्ला बनाने की विधि शुरू करते है।
रसगुल्ले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- दूध : 1 लीटर
- नींबू : 2 चम्मच
- पानी : 2 गिलास
- अखरोट : 2 चम्मच
- चीनी : 500 ग्राम
- हरी इलायची : 1
आवश्यक बर्तन
- एक पतीला दूध उबालने के लिए।
- एक करछल दूध को चलाने के लिए।
- सूती का कपड़ा पानी और छैने को अलग-अलग करने के लिए।
- एक परात छेने को मसल-मसल कर चिकना करने के लिए।
- एक भिगोना चाशनी बनाने के लिए।
- एक ढक्कन भिगोने को ढकने के लिए।
रसगुल्ले बनाने की विधि
रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले छैना बनायेगे
एक कटोरी में दो चम्मच नींबू का रस डाले और उसमे थोड़ा सा पानी मिला ले।
छैना बनाने के लिए एक पतीले में एक लेटर दूध को छान ले और गैस पर रख दे।
गैस को चालू करके दूध को करछल से चलाते हुए दो तीन उबाल आने तक पकाये।
जब तो उबाल आ जाये तो गैस की आंच को धीमा कर दे।
अब नींबू को थोड़ा-थोड़ा करके गर्म दूध में डाले और करछल से चलाते जाए जब नींबू का रस ख़त्म हो जाए तो गैस को बंद कर दे और दूध में करछल को तब तक चलाये जब तक दूध में से पानी और छेना दोनों अलग-अलग न हो जाए।
थोड़ी देर में दूध में से पानी और छैना अलग-अलग हो जायेगे, जब अलग-अलग हो जाए तो सूती के कपड़े को एक बर्तन के ऊपर बिछा दे. अब उस कपड़े में से छैने को छान कर अलग कर ले।
जब छैना छन जाये तो छैने के ऊपर से थोड़ा-थोड़ा पानी डाले और चैने को हाथ से दबाये ताकि छेने में से नींबू का टेस्ट अलग हो जाए।
छेने को दबा-दबा कर धोने के बाद कपड़े की पोटली बना कर सारा पानी निकाल दे।
अब छेने को एक परात में निकाले और हाथ से मसल-मसल कर आटे जैसा चिकना करके गूँथ ले।
जब छेना चिकना हो जाए तो उसमे दो चम्मच अखरोट का आटा मिला कर दुबारा से चिकना कर ले।
छेना को अच्छी तरह से मसल कर चिकना करे।
जब छेना और अखरोट आटे जैसा गूथ कर चिकने हो जाए तो छेने को इकठा करके छोटे-छोटे नींबू जितने हिस्सों में बाट ले और दोनों हाथो की सहायता से गोले बना ले और एक कपड़े से ढक कर रख दे।
अब रसगुल्लों को रस भरा बनाने के लिए चाशनी बनायेगे।
चाशनी बनाने के लिए एक भिगोने में दो कप पानी, चीनी औरडाल कर गैस की तेज आंच में रखे और चमचे से चलाते हुए चीनी को घोल दे जब उबाल आने लगे तो छेने के बने गोले डाल दे।
गोले डालने के बाद पांच मिनट तक ऐसे ही पकाये उसके बाद भिगोने को एक ढक्कन से ढक दे और 10 मिनट तक गोलों को चाशनी में पकने दे।
गोलों को चाशनी में पकाते समय 5 मिनट बाद एक बार ढक्कन निकाल कर देख ले चाशनी गाढ़ी होने लगी होगी, जब चाशनी गाढ़ी होने लगे तो गोलों के ऊपर से एक चम्मच से चाशनी डाले ताकि रसगुल्लों के अंदर तक अच्छे से चाशनी भर जाए।
जब गोलों को चाशनी में पकते हुए 20 मिनट हो जाए तो गैस को बंद कर दे।
रसगुल्ला तैयार है आप उन्हें ठंडा होने पर परोस सकते है, यदि आप इन्हे एक दिन बाद ठंडा करके खायेगे तो ये और भी स्वादिष्ट लगेंगे।