कॉर्न से बनी चीजों को लोग खाना पसंद करते हैं। जब इसे चीज के साथ मिला दिया जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है

कॉर्न से बनी चीजों को लोग खाना पसंद करते हैं। जब इसे चीज के साथ मिला दिया जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है
 | 
कॉर्न से बनी चीजों को लोग खाना पसंद करते हैं। जब इसे चीज के साथ मिला दिया जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है

कॉर्न से बनी चीजों को लोग खाना पसंद करते हैं। जब इसे चीज के साथ मिला दिया जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। कई बार एक ही चीज खाकर हम बोर हो जाते हैं तो हमारा मन कुछ अलग खाने का होता है। तो अगर आपका मन भी कुछ अलग खाने का है तो चीज कॉर्न टोस्ट ट्राई कर सकते हैं। चीज कॉर्न टोस्ट की रेसिपी नोट कर ले।

चीज कॉर्न टोस्ट बनाने की सामग्री

ब्रेड स्लाइस,मेयोनीज,शेजवान सॉस,प्याज ,टमाटर,शिमला मिर्च,स्वीट कॉर्न,चीज,नमक ,काली मिर्च पाउडर ,चिली फ्लैक्स,ऑरिगेनो, बटर

कैसे बनाएं

  • चीजी कॉर्न टोस्ट बनाने के लिए आपको सबसे पहले सब्जियों को अच्छे से धोना और फिर बारीक काट लें।
  • अब स्वीट कॉर्न को भी बॉइल करें।
  • पूरी तैयारी करने के बाद एक कटोरी में सभी सब्जियों, स्वीट कॉर्न, मेयोनीज, शेजवान सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर को डालें।
  • सभी चीजों को मिक्स करें और फिर इसमें कद्दूकस की हुई चीज डालकर अच्छे से मिलाएं ।
  • अब ब्रेड स्लाइस लें और स्टफिंग को ब्रेड स्लाइस पर लगाएं। अच्छे से स्प्रेड करने के बाद खूब सारा कद्दूकस किया हुआ चीज स्प्रेड करें।
  • अब एक गर्म तवे पर बटर लगाकर ब्रेड रखें और इसे ढक दें। मीडियम टू लो फ्लेम पर इसे 3 से 4 मिनट के लिए सेकें।

आपके चीजी कॉर्न टोस्ट तैयार है और इसे आप अपनी मनचाही चटनी या फिर जैसे भी आपको पसंद हो सर्व कर सकते हैं।