अमरूद की पत्तियां त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद होती हैं।

अमरूद की पत्तियां त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद होती हैं।
 | 
अमरूद की पत्तियां त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद होती हैं।

अमरूद के पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं, ये सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।

अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है, लेकिन त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए भी आप इन पत्तियों का इस्तेमाल त्वचा के लिए कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करते हैं। आइए जानते हैं अमरूद की पत्तियां त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद होती हैं।

1. दाग-धब्बों को कम करने में मददगार
अमरूद के पत्तों के इस्तेमाल से आप दाग-धब्बों की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अमरूद के पत्तों को धोकर उसका पेस्ट बना लें। इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

2. त्वचा की सफाई में सहायक
ये पत्ते त्वचा की गंदगी को साफ करने में कारगर होते हैं। इसके लिए आप अमरूद के पत्तों को पानी में डालकर नहा सकते हैं। जिससे मृत कोशिकाओं की समस्या को दूर किया जा सकता है।

3. रूखी त्वचा की समस्या में असरदार
अगर आपको रूखी त्वचा की समस्या है तो अमरूद के पत्तों का पानी इस समस्या को दूर कर सकता है। ये आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।

4. त्वचा की झुर्रियों को कम करने में सहायक
अमरूद के पत्ते त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आप झुर्रियों की समस्या से निजात पा सकते हैं।

5. कील-मुंहासों से राहत दिलाने में कारगर
अमरूद के पत्तों में विटामिन-सी पाया जाता है। जिससे मुंहासों की समस्या कम हो सकती है।