करी पत्ता का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होता है। दक्षिण भारत में इसे ‘कादी पट्टा‘ कहा जाता है।

करी पत्ता का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होता है। दक्षिण भारत में इसे ‘कादी पट्टा‘ कहा जाता है।
 | 
करी पत्ता का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होता है। दक्षिण भारत में इसे ‘कादी पट्टा‘ कहा जाता है।

करी पत्ता सब्जियों में डाली जाने वाला एक खुशबूदार पत्ता (Aromatic leaf) होता है। इस पत्ता का इस्तेमाल कढ़ी (Kadhi) बनाने में किया जाता है। दक्षिण भारत (South India) में करी पत्ता के बिना कोई भी सब्जी नहीं बनती है। करी पत्ता में बहुत सारे गुण छिपे हुए है। जो शरीर को बहुत सारी बीमारियों से बचाता है। करी पत्ता का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होता है। दक्षिण भारत में इसे ‘कादी पट्टा‘ कहा जाता है।

डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए करी पत्ता रामबाण का काम करता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है और उसकी डायबिटीज नहीं बढ़ती इससे मरीजों को फिट रहने में काफी मदद मिलती है। डायबिटीज एक बेहद ही गंभीर बीमारी है, ये एक बार किसी इंसान को हो जाए तो जिंदगीभर इसके साथ ही जीना पड़ता है, क्योंकि दुनियाभर के बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी इसका ठोस इलाज नहीं खोज पाए हैं, ऐसे में आप के पास सिर्फ परहेज करने का ऑप्शन बचता है। जो लोग मधुमेह रोग से पीड़ित हैं उन्हें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए वरना ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने वाले पत्ते-

मशहूर डाइटीशियन आयुषी यादव ने बताया कि अगर हम कुछ पत्तों को चबाकर खाएंगे या किसी और तरीके से सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है, आइए जानते हैं कि वो पत्ते कौन-कौन से हैं।

करी पत्ते : करी पत्तों का इस्तेमाल आमतौर पर साउथ इंडियन डिशेज में किया जाता है, लेकिन ये डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी पर असर करता है और मधुमेह के रोगियों को फायदा पहुंचाता है।

मेथी के पत्तेः मेथी के पत्तों की मदद से आपने पराठे जरूर बनाए होंगे जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं, डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फायदे का सौदा हैं क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

आम के पत्ते : आम का स्वाद आपको जरूर अपनी तरफ खींचता होगा, लेकिन क्या आपने इसके पत्तों का सेवन किया है? मैंगो लीव्स में फाइबर, विटामिन सी और पेक्टिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिससे शुगर कंट्रोल होता है। आप चाहे तो इसे धोकर चबा सकते हैं, या फिर पत्तों को पानी में उबाल लें और फिर गुनगुना होने के बाद इसे छानकर पी सकते है।

नीम के पत्तेः नीम के पत्तों का टेस्ट काफी कड़वा होता है, लेकिन ये एक जबरदस्त आयुर्वेदिक औषधि है और इसके फायदों से कोई भी इन्कार नहीं किया जा सकता। इन पत्तों में फ्लेवोनोइड्स के साथ-साथ एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो डायबिटीज के असर को कम कर देती है। कुछ लोग इसे चबाकर खाते हैं या फिर पत्तों को सुखाने के बाद पाउडर की शक्ल दे देते हैं और पानी के साथ मिलाकर पी जाते हैं।

यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टर सलाह जरूर लें।