रोज एक आंवले का मुरब्बा खाने से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं.

रोज एक आंवले का मुरब्बा खाने से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं.
 | 
रोज एक आंवले का मुरब्बा खाने से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं.

आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. वहीं अगर आप आंवले के मुरब्बे को अगर खाली पेट खाया जाए तो यह सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. जी हां रोज एक आंवले का मुरब्बा खाने से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं.   

आंखों के लिए भी आमला काफी फायदेमंद होता है वही अगर आप खाली पेट सुबह आंवले के मुरब्बे का सेवन करते हैं तो आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है.

आंवले का मुरब्बा खाने से बालों को काफी फायदा मिलता है अगर सुबह खाली पेट आप आंवले के मुरब्बे का सेवन करते हैं तो इससे आपके बाल काले और घने होते हैं.

आंवले का मुरब्बा दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो आपको दिल संबंधित बीमारियां कम होती हैं. 

आंवले का मुरब्बा वजन कम करने में भी मददगार होता है.आंवले में भरपूर मात्रा में अमिनो एसिड्स पाए जाते हैं जो शरीर के मेटॉबोलिजम को सुधारने में मदद करते हैं. 

आंवले का मुरब्बा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. वहीं रोज सुबह आंवले का मुरब्बा खाने से स्किन से झाइयां, पिंपल्स और स्किन के निशान दूर होते हैं.

शुगर रोगियों को रोजाना आंवला का सेवन करना चाहिए इससे उनका शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। दरसल आंवले में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो रक्त संचार में शुगर के अवशोषण को कम कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है।
3.) आंवला के लाभ लिवर के लिए

आंवला का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। इससे शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और लिवर स्वस्थ रहता है। साथ ही सही से कार्य लिवर फेल होने के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा फैटी लिवर से परेशान लोगो के लिए आंवला रामबाण उपाय माना गया है।
4.) आंवला जूस के फायदे इम्युनिटी बढ़ाने में

अगर आपके शरीर की इम्युनिटी अच्छी है तो आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे। आंवला का जूस पीने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। आँवला विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है।
5.) आंवला से करें मोटापे को दूर

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे कई तरह की बीमारियों होने का खतरा रहता है। आंवले के जूस बहुत वजन घटाने में बहुत लाभकारी होता है।

दरसल आँवले में प्रोटीन के अवशोषण को तेज की क्षमता होती है। जिसकी वजह से शरीर में चयापचय क्रिया में वृध्दि होती है। आपके शरीर में जितनी तेजी से चयापचय की क्रिया होगी उतनी ही तेजी से आपके शरीर की कैलोरी बर्न होगी है। इस प्रकार यह मोटापा कम होने लगता है।
6.) आंवला के गुण करें पाचन क्रिया को मजबूत

बिगड़ी पाचन प्रक्रिया को सुधारने में आमला का जूस बहुत लाभकारी माना जाता है। आमला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो गैस्ट्रिक और पाचन रस के स्राव के लिए जरुरी होता है। पाचन प्रक्रिया को स्वस्थ रखने के लिए एक चम्मच आंवला पाउडर को गर्म पानी के पी सकते हैं।

7.) आंवला के फायदे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में

शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ने से एक चिंता का विषय बन जाता है। आंवलें में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट तत्व मौजूद होते है जो बढ़े हुए कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर में अच्छे कोलेस्‍ट्रॉल उत्पादन में मदद करते हैं।
8.) आंवला बनाये दिमाग़ को तेज़

मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में आंवला बहुत उपयोगी माना जाता है। आंवला में पाये जाने वाला रसायन गुण याददाश्त बढाने और और एकाग्रता को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए आप कच्चा आंवला भी खा सकते हैं।

9.) आंवला के फायदे त्वचा के लिए

चमकती और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बे, मुंहासे और झुर्रियों को दूर करने में मदद मिलती है।

इसके लिए आँवला पॉवडर और जैतून के तेल को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और 10 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद पानी से धो लें।
10.) आंवला मज़बूत हड्डियों के लिए

स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। आंवले में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हड्डियाँ मज़बूत और जोड़ो के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

आंवला का उपयोग – Uses of Amla in Hindi

तो चलिए अब जानते हैं कि आंवले का सेवन आप किन-किन तरीकों से कर सकते हैं –

  • आंवले को आप पानी में उबालकर खा सकते हैं।
  • आंवले का मुरब्बा बनाकर खा सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट कच्चे आंवला को नमक के साथ खा सकते हैं।
  • आंवले का जूस बनाकर पी सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट में आंवला का चूर्ण, गर्म पानी और शहद के साथ सेवन कर सकते हैं।