स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन के नेतृत्व में भारतीय दल टोक्यो रवाना

 

भारत ने पैरालिंपियनों के अपने पहले बैच को टोक्यो पैरालंपिक के लिए भेजा है। खेल के इस वैश्विक आयोजन के शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। दल का पहला जत्था मंगलवार देर रात टोक्यो के लिए रवाना हुआ, जिसमें 3 पैरा-एथलीट और 6 सहयोगी स्टाफ सहित नौ सदस्य शामिल हैं।

टीम का नेतृत्व रियो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु ने किया, जो टोक्यो पैरालिंपिक के लिए भारत के ध्वजवाहक भी हैं। उनके साथ डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार और मेन्स जेवलिन थ्रोअर टेक चंद भी गए हैं।

टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले दल को युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस), भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और दिल्ली के इंदिरा गांधी में भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के सदस्यों शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदा किया।