जिले की पांचों विधानसभाओं में 62 पिंक बूथ तथा 5 पीडब्ल्यूडी और पांच यूथ पोलिंग बूथ बनाए गए

जिले की पांचों विधानसभाओं में 62 पिंक बूथ तथा 5 पीडब्ल्यूडी और पांच यूथ पोलिंग बूथ बनाए गए
 

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं क्रमशः विदिशाबासौदा कुरवाई सिरोंज और शमशाबाद में कुल 1338 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

     कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि जिले की पांचो विधानसभाओं में पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथपिंक पोलिंग बूथ और यूथ पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। जहां पर पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ पर दिव्यांगजनों के द्वारापिंक पोलिंग बूथ पर महिलाओं के द्वारा तथा यूथ पोलिंग बूथ पर युवा मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान प्रक्रिया के कार्यों का संपादन किया जाएगा।

    कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि जिले की पांचो विधानसभाओं में कुल 62 पिंक बूथ बनाए गए हैं। जिनमें विधानसभा क्रमशः विदिशा में 25, बासौदा में 15, कुरवाई में पांचसिरोंज में 15 और शमशाबाद में दो पिंक पोलिंग बूथ शामिल हैं। इसी प्रकार पांचो विधानसभाओं में क्रमशः एक-एक कुल पांच दिव्यांगजन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं तथा पांचो विधानसभाओं में क्रमशः एक-एक कुल पांच यूथ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।