यह एक ऐसी सब्जी है जिसे आप जैसे चाहे वैसे इसे इस्तेमाल कर सकते है।

यह एक ऐसी सब्जी है जिसे आप जैसे चाहे वैसे इसे इस्तेमाल कर सकते है।
 

सर्दियां आते ही हरे मटर बाजार में आने लगते है और लोग इसे सब्जियों में इस्तेमाल करने लगते है। लोगों के बीच सर्दी का सबसे पसंदीदा सब्जी हरा मटर है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसे आप जैसे चाहे वैसे इसे इस्तेमाल कर सकते है।

लेकिन क्या आप जानते है कि इस हरे मटर से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते है। आइए इसके गुण के बारे में एक-एक करके जान लेते है और हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि इसके सेवन से आपके शरीर को क्या फायदा मिलेगा।

1. हरा मटर गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है

जानकारों की माने तो हरे मटर में कुछ पोषक तत्व पाए जाते है जिस कारण ये आपके शरीर से गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रोल को दूर करता है। यही नहीं हेर मटर में विटामिंस मिनरल्स एंटीऑक्सीडेंट फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे कुछ पोषक तत्व पाए जाते है जिससे शरीर को काफी फायदा मिलता है।

2. वजन कम करने में करता है मदद

हरे मटर में भारी मात्रा में फाइबर पाए जाते है जिस कारण आपका पेट जल्दी भर जाता है और बहुत देर तक भूख नहीं लगता है। इस कारण आप कम खाते है जिससे आपका वजन बढ़ता नहीं है और आपका वेट लॉस हो जाता है।

इससे आपको मोटापा से भी छुटाकारा मिलता है और इसके सेवन के कई फायदे भी है।

3. अर्थराइटिस में है बहुत लाभकारी

हरे मटर में सेलेनियम नाम का एक खास तत्व पाया जाता है जिससे आपको अर्थराइटिस से भी हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। यही नहीं जिन लोगों को जोड़ों की समस्या है, उन्हें भी हरा मटर काफी फायदा पहुंचा सकता है और इससे उन्हें लाभ ही होगा।

4. आंख की रौशनी के लिए है सबसे बेहतरीन उपाय

एक्सपर्ट्स की माने तो हरे मटर में ल्यूटीन और जेक्सैथिम जैसे कुछ खास पोषक तत्व पाए जाते है जिससे आंखों की रौशनी अच्छी होती है। बताया जाता है कि ये दोनों पोषक तत्व काफे फायदेमंद होते है। ये आंखों की रौशनी को बढ़ाने में काम आता है।

5. गर्भावस्था में पहुंचाता है फायदा

जानकारों की माने तो मटर में आयरन कैल्शियम और फोलिक एसिड के साथ-साथ कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व महिलाओं को गर्भावस्था में काफी आराम पहुंचाता है और इससे उन्हें ताकत भी मिलती है। यही कारण है कि गर्भावस्था में महिलाओं को इसके सेवन की सलाह दी जाती है।

6. स्किन के लिए है बहुत बेहतर

हरे मटर में विटामिन बी सिक्स सी और फॉलेट पाए जाते है जिस कारण ये शरीर को काफी फायदा पहुंचाने के साथ स्किन को भी ठीक रखता है। एक्सपर्ट्स की माने तो मटर में मौजूद फ्लेवोनॉइड, कैरोटेनॉइड और अल्फा कैरोटीन जो एंटी एजिंग का काम करता है।

यही कारण है कि जिन लोगों को स्किन की समस्या होती है, उन्हें हरे मटर खाने की सलाह दी जाती है।